Media Gallery

धामपुर शुगर मिल का शैक्षणिक भ्रमण
Newspaper: Chingari
Published On: 12-Mar-2026
Updated On: 12-Mar-2026
Description:

भारत स्वरूप एकेडमी, मीमला, धामपुर के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में धामपुर शुगर मिल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर बच्चों को चीनी बनने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
धामपुर शुगर मिल के महाप्रबंधक श्री विजय गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को बताया कि गन्ने को खेतों से मिल तक कैसे लाया जाता है और उसके बाद विभिन्न मशीनों और प्रक्रियाओं के माध्यम से उससे चीनी तैयार की जाती है। बच्चों ने गन्ना तौल केंद्र, क्रशिंग यूनिट, बॉयलर सेक्शन तथा पैकिंग यूनिट का भी अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने कई प्रश्न पूछे, जिनका मिल के तकनीकी कर्मचारियों ने सरल भाषा में उत्तर दिया। इस शैक्षणिक यात्रा से बच्चों को औद्योगिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला।
भारत स्वरूप एकेडमी के चेयरमैन डाo लोकवीर सिंह व प्राचार्या श्रीमती उपासना यादव जी ने बताया कि इस तरह के भ्रमण से छात्रों की व्यवहारिक जानकारी बढ़ती है और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ उद्योगों की कार्यप्रणाली के बारे में भी सीखने का मौका मिलता है।
मिल प्रबंधन ने भी ने भी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें भविष्य में पढ़ाई में मेहनत करने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया उसके बाद जल-पान कराकर विद्यार्थियों को विदा कर दिया।